आप को झटका: सभापति ने आप के सात राज्यसभा सांसदों को दी मंजूरी ,अब बीजेपी के सांसद कहलाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सात बागी राज्यसभा सांसदों को सभापति ने मंजूरी दे दी है। यानि अब सभी सात सांसद बीजेपी के कहलाएंगे। आप पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की।
बीजेपी में शामिल होने वाले आप के राज्यसभा सांसदों के नाम हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, राघव चड्ढा, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी,स्वाति मालीवाल और अशोक कुमार मित्तल के नाम शामिल है। उच्च सदन में राघव चड्ढा समेत सात आप के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चैयरमैन ने अनुमति दे दी है।
यह भी पढ़े -सांसदों को बर्खास्त करने वाली अपील पर BJP की आई प्रतिक्रिया, दो तिहाई बहुमत के साथ पार्टी छोड़ी
राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें बीजेपी सांसदों की सूची में आप से बगावत कर इन सात सांसदों के नाम भी शामिल है। आप के सात सांसदों के शामिल होने के बाद से राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हो गई, जिनमें राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए सदस्य भी शामिल है। आपको बता दें एक भी सांसद के कम होने से आप से बीजेपी में जाने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द हो सकती थी।
Created On :   27 April 2026 11:13 AM IST













