मौसम अपडेट: चिलचिताली धूप से मिलेगी राहत, राजस्थान में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बिहार में अलर्ट जारी, दिल्ली के क्या हाल?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में तेज गर्मी से लोग काफी परेशान हैं लेकिन अब मौसम थोड़ा बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, कुछ जगहों पर अभी भी लू चल सकती है। रविवार को गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान काफी ऊपर पहुंच गया था। राजस्थान और बिहार में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। कई इलाकों में तेज हवा, बारिश और बादल देखने को मिल सकते हैं। लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को लगा 200 अरब का झटका, यूएस-ईरान की सुलह कराने की कोशिशों के बीच शहजाब के लिए आई बुरी खबर
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मंगलवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे गर्मी थोड़ी कम होगी। सोमवार को कुछ इलाकों में लू चल सकती है। रविवार को तापमान 42 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया था, जिससे लोग परेशान रहे।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट बैठक में किसान सम्मान निधि समेत इन योजनाओं पर लिया जाएगा फैसला
राजस्थान का मौसम
बात करें राजस्थान के अलवर की तो यहां मौसम बदल सकता है। यहां बादल गरज सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है। इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बिहार का मौसम
बिहार के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी तक जा सकती है।
Created On :   27 April 2026 10:22 AM IST








