West Bengal News: 'झूठे मामलों का बिल अब भी पेंडिंग है', TMC से कल्याण बनर्जी की नाराजगी पर बीजेपी का करारा तंज

झूठे मामलों का बिल अब भी पेंडिंग है, TMC से कल्याण बनर्जी की नाराजगी पर बीजेपी का करारा तंज
टीएमसी में कलह के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने कल्याण बनर्जी पर जोरदार तंज कसा है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी के अंदर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील कल्याण बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया। इस मामले पर राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी और कल्याण बनर्जी के बयान पर तंज कसा। दूसरी तरफ पार्टी के कुछ सांसदों के इस्तीफे और कई नेताओं की नाराजगी ने टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन घटनाओं के बाद पार्टी में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है।

कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी में विवाद

कल्याण बनर्जी ने एक मामले में वकील बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने ममता बनर्जी से कहा कि उन्हें और अभिषेक बनर्जी में से किसी एक का साथ चुनना होगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अभिषेक की तरफ से किसी मामले में अदालत में पेश नहीं होंगे।

अर्जुन सिंह ने किया तंज

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बयानों पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि बीजेपी कल्याण बनर्जी को गंभीरता से नहीं लेती। वह बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने कई झूठे केस लड़े हैं और उनका बिल अभी भी बकाया है। उन्हें दिख रहा है कि उन्हें बिल का पैसा नहीं मिलेगा, इसलिए कम से कम नई सरकार में यह छवि तो बना लें कि हम भी ममता बनर्जी के खिलाफ हैं।

टीएमसी में बढ़ी नाराजगी

पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। वहीं, कुछ नेताओं का दावा है कि कई विधायक और सांसद पार्टी नेतृत्व से खुश नहीं हैं। कुछ सांसदों ने संसद में अलग बैठने की मांग भी की है, जिससे पार्टी में मतभेद की चर्चा और बढ़ गई है।

Created On :   13 Jun 2026 1:20 PM IST

Tags

Next Story