West Bengal Politics: TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल हुआ एक और नेता, ममता बनर्जी के इस करीबी नेता ने छोड़ा साथ

TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल हुआ एक और नेता, ममता बनर्जी के इस करीबी नेता ने छोड़ा साथ
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में एक के बाद एक नेताओं के बगावती सुर फूट रहे हैं। इस बीच पार्टी के 19 सांसदों के बागी होने की लिस्ट में अब एक और नेता का नाम शामिल हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में एक के बाद एक नेताओं के बगावती सुर फूट रहे हैं। इस बीच पार्टी के 19 सांसदों के बागी होने की लिस्ट में अब एक और नेता का नाम शामिल हो गया है। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने बगी हो गए हैं। दरअसल, सुदीप बंदोपाध्याय शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र यादव के घर बागी सांसद शताब्दी रॉय भी शामिल हुए। इस मुलाकात के बाद सियासी गलिरायों में हलचल तेज हो गई।

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय हुए बागी

हालांकि, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, फिलहाल इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। खास बात यह है कि इस मीटिंग में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हुए। हालांकि, वे थोड़ा पहले ही निकल गए। सुदीप बंदोपाध्याय, शताब्दी रॉय और भूपेंद्र यादव के बीच लगभग एक घंटे तक मीटिंग चली। ऐसे में अगर सुदीप भी बीजेपी ज्वाइन कर लेते। तो यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका बन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्यों पार्टी के 19 नेताओं के पहले ही अलग होने की चर्चांए हैं।

वहीं, सुदीप टीएमसी के दिग्गज नेताओं में से एक और वे सबसे पुराने चेहरों को गिनती में भी आते हैं। उन्हें मंच पर अक्सर ममता बनर्जी के करीब देखा गया था। लेकिन, उनके अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। दावा किया जा रहा है कि सुदीप और अभिषेक के बीच कई बार वैचारिक मतभेद सामने आए हैं। हालांकि, इस बारे में किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। सुदीप पार्टी को क्यों छोड़ रहे हैं। इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मालूम हो कि, हाल ही में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

Created On :   13 Jun 2026 7:54 PM IST

Tags

Next Story