West Bengal Politics: 'BJP सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर विपक्षी दलों पर सिर्फ कार्रवाइयां...' कीर्ति आजाद ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

BJP सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर विपक्षी दलों पर सिर्फ कार्रवाइयां... कीर्ति आजाद ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर सीआईडी ने छापेमारी की है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ने एक बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर सीआईडी ने छापेमारी की है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना इनकी पुरानी आदत है। उनका ये कोई नया तरीका नहीं है।

BJP पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत करते हुए कीर्ति आजाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी असली दिलचस्पी तो पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने की बजाय विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं है कि सीआईडी अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची है और ईडी मदन मित्रा के घर पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी का अब यही काम रह गया है कि राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं को टारगेट करना है।

BJP सरकार इन कामों में व्यस्त

टीएमसी सांसद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी की सरकार का काम लोगों के असली मुद्दों से ध्यान भटकाना है। इसके साथ ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। वहीं, लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बस इन्हीं कामों में व्यस्त है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब अभिषेक बनर्जी के यहां पर पुलिस और सीआईडी टीम शनिवार तड़के 3 बजे पहुंची थी।

इस कार्रवाई पर सागरिका घोष ने क्या दी प्रतिक्रिया?

अभिषेक बनर्जी के यहां पर हुई कार्रवाई पर सागरिका घोष ने बताया कि सुबह 5 बजे ताले तोड़े गए। इसके बाद डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को बुलाया गया। फिर सुबह 6.30 बजे दूसरी मंजिल से लेकर छत तक करीब 90 मिनट तक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान जांच टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना, धमकी और मानसिक दबाव बनाने के लिए की गई है।

Created On :   13 Jun 2026 7:43 PM IST

Tags

Next Story