West Bengal Politics: TMC ने सयानी घोष के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, युवा अध्यक्ष पद से हटाया, इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारी

TMC ने सयानी घोष के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, युवा अध्यक्ष पद से हटाया, इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सयानी घोष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उनसे पार्टी ने टीएमसी यूथ अध्यक्ष का पद ले लिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सयानी घोष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उनसे पार्टी ने टीएमसी यूथ अध्यक्ष का पद ले लिया है। बताया जा रहा है कि टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सूची में सयानी का भी नाम शामिल हैं। इसके बाद पार्टी ने ये कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों ने अटकलें लगाई जा रही है कि टीएमसी दो गुट में बट गई है। यह भी जानकारी मिली है कि सोमवार को पार्टी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे।

TMC ने इन नेताओं को किया नियुक्त

न्यूज एजेंसी एएनआई ने टीएमसी के हवाले से बताया कि पार्टी ने अर्नब बनर्जी को टीएमसी युवा अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ ही उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष कुणाल घोष को बनाया गया है। उन्होंने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की जगह ली है।

नतीजों के बाद ही TMC में बगावत के सूर

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से ही टीएमसी में बागवत के सूर दिखाई दिए थे, जो कुछ ही दिन में खुलकर सामने आए हैं। टीएमसी की करारी हार के बाद नवनिर्वाचित 80 विधायकों में से 58 विधायक एक गुट में बट गए बाकी बचे ममता बनर्जी के साथ है। वहीं, 28 सांसदों में से 20 सांसदों के बागी होने की खबरें सामने आई है, बाकी के ममता के साथ है। इससे यह संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी की टीएमसी पूरी तरह से टूट गई है।

ममता के घर वर्किंग कमेटी की बैठक

इसस मामले को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के घर पर वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। यह बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा 20 सांसद बागी हो गए थे उन्हें वर्किंग कमेटी से हटा दिया गया है।

Created On :   13 Jun 2026 10:37 PM IST

Tags

Next Story