उपचुनाव 2026: दतिया- बांकीपुर चुनावी नतीजों को लेकर भाजपा की किरकिरी, विपक्ष ने सरकार पर लगाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के तीन प्रदेशों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को गुजरात की मंजलपुर एक विधानसभा सीट पर जीत मिली, जबकि मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट में कांग्रेस जबकि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी की जीत मिली। बांकीपुर और दतिया के उपचुनाव नतीजे बीजेपी के विरोध में आए, ऐसे में विपक्षी दल सत्तारूढ़ पार्टी पर हमलावर है। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी किरकिरी हो रही है।
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव में मिली हार को लेकर बीजेपी ने बुलाई समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है कार्रवाई
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, एक चीज आम है कि भाजपा को दोनों जगह मात खानी पड़ी। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। एक सीट ऐसी है जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है। कहते हैं कि वो गढ़ है। मध्य-प्रदेश संघ का गढ़ माना जाता है। आज लोगों के मन क्या है मुझे लगता है कि लोगों ने एक अविश्वास मत दिया है।
उपचुनाव के नतीजों पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा ये चुनाव देश की जनता के मूड को प्रदर्शित कर रहे हैं। जिस तरह से मनमाने तरीके से सरकार काम कर रही है। जो चाहे कानून ले आएगी। जानती है कि बहुमत के दम पर पास करा लेंगे। जनता के हित का एक कानून नहीं आ रहा है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए कानून बन रहे हैं। जनता सब देख रही है ये सीमा आ गई है और आगे चलकर ये सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे।
यह भी पढ़े -बांकीपुर में क्यों हारी बीजेपी? सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बताई वजह, कहा - 'BJP और NDA ने काफी...',
दतिया उपचुनाव में अपनी जीत पर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने कहा भाजपा के शासन से लोग नाराज हैं। चाहे केंद्र हो या राज्य हो भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। आम जनता की सुनी नहीं जा रही। केवल बड़े व्यापारियों के लिए सरकार काम कर रही है। किसान परेशान है। खाद नहीं मिल रही है। खाद की कीमतें बढ़ गई। पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। हर चीज महंगी है, युवाओं के साथ बहुत धोखा किया गया है।
Created On :   4 Aug 2026 11:02 AM IST












