Brij Bhushan Sharan Singh News: 'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण मंगलवार को अपने पिता और दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बातचीत करते भावुक हो गए। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों की ओर से दायर किए गए यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्त को बरी कर दिया है। इस मामले पर यूपी मीडिया से चर्चा करते हुए प्रतीक भूषण भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मामला था। यह एक राजनीतिक साजिश थी। साजिश नाकाम रही।
यह भी पढ़े -अरविंद केजरीवाल के पीएम आवास मार्चा पर कांग्रेस ने साधा निशाना, राजनीति लाभ लेने का लगाया आरोप
गोंडा विधायक ने हरियाणा और दिल्ली चुनावों को लेकर की चर्चा
उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में हमें एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ा किया गया। राजनीतिक फायदे के लिए 'उत्तर प्रदेश बनाम हरियाणा' और 'जाति बनाम जाति' जैसे नैरेटिव बनाए गए। दूसरे लोग तो विधानसभा या संसद में पहुंच गए। मेरे पिता वहाँ नहीं गए, लेकिन मेरे भाई गए और मुझे इस बात पर गर्व है। कल उन्होंने एक बयान दिया। उन्होंने मेरी मां और बहन के बारे में बात की। मुझे गर्व है कि उन्हें सदन में जाने का मौका मिला।
गोंडा विधायक ने कहा कि आज खुशी नहीं है बहुत ज्यादा क्योंकि 1100 दिन तक हम लोग इंतजार कर रहे थे। कल बहुत खुशी थी। हम लोगों के सिर से कितना बड़ा पहाड़ हटा है। अब काफी हल्कापन महसूस हो रहा है। मैं यूपी विधानसभा में खड़ा हूं। मेरा भाई लोकसभा में खड़ा था। इस बारे में विचार होना चाहिए कि केवल आरोप लगाने से अपराधी बना दिया जा रहा है। कितना टॉर्चर हो रहा है। अगर आदमी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होगी तो वह क्या करेगा?
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नई कारों के लिए 4 साल और दो-पहिया गाड़ियों के लिए 6 साल का थर्ड-पार्टी कवर अनिवार्य
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर साधा निशाना
सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस और दिल्ली की तत्कालीन आम आदमी पार्टी ने हमारे साथ क्या किया, हम ये कभी नहीं भूलेंगे। मैं नहीं भूलूंगा। उन्होंने कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के सदंर्भ में कहा कि उनका बयान निंदनीय था। उनको न तब कुछ पता था, न आज। पहले दिन से मेरे पिता कह रहे थे वह अपराधी नहीं हैं। प्रियंका गांधी जैसे नकली नेता पहले अपने परिवार में झांकें। दूसरों के आंदोलन को हाईजैक करने में लगे हुए लोग दूसरों के लिए गलत बात करते हैं।
Created On :   4 Aug 2026 9:21 PM IST












