Punjab News: बीजेपी का आप पर बड़ा आरोप, नशा बंद नहीं कर पाई मौजूदा सरकार, डराकर लोगों की आवाज बंद कराने में लगी

बीजेपी का आप पर बड़ा आरोप, नशा बंद नहीं कर पाई मौजूदा सरकार, डराकर लोगों की आवाज बंद कराने में लगी
AI GENERATED
बीजेपी की नशा मुक्त यात्रा में पहुंची दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, कहा लोग जब जुड़ेंगे तो आप सरकार को जाना होगा। पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी, जनता को मिलेंगे अधिकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से नशा मुक्त पंजाब यात्रा निकाली जा रही है। इसे लेकर बीजेपी सत्तारूढ़ आप सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को लेकर पंजाब भाजपा स्टेट यूनिट के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा मौजूदा सरकार नशा बंद नहीं कर पाई लेकिन लोगों को डराकर उनकी आवाज बंद करने पर लगी है। लोगों की आवाज बंद नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा हम जन आंदोलन के साथ लोगों को साथ जोड़ रहे हैं। पंजाब को कैसे नशा बंद करें ये हमारी सोच है। इसके बाद बीजेपी नेता ने पंजाब में नशा के पीछे की कई वजहें भी गिनाई, उन्होंने कहा पंजाब में उद्योग नहीं आ रहे हैं, जो थे वो भाग रहे हैं। पंजाब में 14-14 घंटे बिजली नहीं आ रही हैं। पंजाब का बुरा हाल है।

आपको बता दें बीजेपी की नशा मुक्त यात्रा में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंची। पहले उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना की, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा नशा मुक्त संग्राम में पंजाब का एक-एक शहर और एक-एक परिवार उससे जुड़ेगा। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा मौजूदा सरकार जनता को लूट रही है, वह किसानों, युवा, मां और परिवारों की गुनहगार है।

दिल्ली सीएम ने कहा लोग जब जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से आप सरकार को जाना होगा। पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पंजाब के लोगों को वो अधिकार दिलाएगी जिसके वो हकदार हैं। किसानों को सम्मान, युवाओं को नौकरी और महिलाओं को सुख-समृद्धि के साथ पंजाब के परिवार तरक्की करे, पंजाब तरक्की करे, राज्य समृद्ध हो, इसके लिए काम करेंगे।

Created On :   19 Sept 2026 4:05 PM IST

Tags

Next Story