UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? एकसाथ आने पर आजाद समाज पार्टी ने दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद?  एकसाथ आने पर आजाद समाज पार्टी ने दिया बड़ा बयान
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ही नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि कोई भी पार्टी में शामिल हो सकता है लेकिन सिर्फ इस पार्टी को छोड़कर।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच ही अजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी उन सभी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, जो बीजेपी के खिलाफ हैं। उनके इस बयान के बाद से ही समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी हार और पार्टी की नई तैयारियों के बारे में भी खुलकर बातचीत की है।

गठबंधन को लेकर क्या बोले चंद्रशेखर?

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। अगर कोई दल उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने साफ कहा है कि बीजेपी के साथ उनकी सोच नहीं मिलती, इसलिए उसके अलावा जो भी पार्टी साथ आना चाहे, वह बातचीत के लिए तैयार हैं।

2022 की हार से क्या सीखा?

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी। उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा झटका माना है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी। उनका कहना है कि उन्होंने मुश्किल समय के बाद भी मेहनत जारी रखी और 2024 के चुनाव में जीत हासिल की। अब वह उसी अनुभव के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

2027 चुनाव की तैयारी शुरू

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि उनकी पार्टी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। कई प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। साथ ही पार्टी लोगों के बीच लगातार काम कर रही है और उन्हें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है।

Created On :  

Tags

Next Story