Mukesh Ambani Visits Badrinath and Kedarnath: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, इतने करोड़ रुपयों का किया दान

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, इतने करोड़ रुपयों का किया दान
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना करके देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में 5-5 करोड़ रुपये का किया दान

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने कहा कि आज प्रात: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन किए। बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत तथा प्रसाद भेंट किया।

दर्शन के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट के दो चेक भेंट किया। इसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये का चेक दिया।

बीकेटीसी ने मुकेश अंबानी का किया स्वागत

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंबानी परिवार की भगवान श्रीबदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के प्रति अपार आस्था है। कई वर्षों की तरह उन्होंने 10 करोड़ रुपये बीकेटीसी को दान के रूप में दिए। बीकेटीसी अक्ष्यक्ष ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मुकेश अंबानी के सहयोग के लिए आभार जताया।

Created On :   15 Jun 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story