पश्चिम बंगाल न्यूज: जलपाईगुड़ी में NH-27 हाइवे पर बस -लॉरी की भीषण टक्कर, 4 की मौत 29 लोग घायल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार NH-27 पर बस और लॉरी में भीषण टक्कर होना बताया जा रहा है। घायलों में 29 लोगों का इलाज जलपाईगुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है, जबकि 16 घायल मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि मयनागुड़ी के उल्लाडाबरी क्षेत्र में ये टक्कर हुई, इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्तर बंग राज्य परिवहन निगम की एक बस खड़ी लॉरी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लॉरी एक हिस्सा बस के अंदर घुस गया, जिससे कई यात्री बस के भीतर फंस गए , जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देकर शिउली पंचायत में टीएमसी के 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों को इलाज चल रहा है, कुछ लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी बिनापानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का उपचार जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के बंगाल वाले बयान पर हसन दलवई का पलटवार, विदेश नीति और सैन्य फैसलों पर उठाए सवाल
बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय ने सड़क दुर्घटना को लेकर कहा आज जलपाईगुड़ी में एक हादसा हुआ। हादसे में शामिल 32 लोगों को इस अस्पताल में लाया गया, उनमें से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई है। कुछ मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है, यहां 17 महिलाएं और 15 पुरुष लाए गए थे, जांच चल रही है, DIG दुर्घटना स्थल का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव मदद दी जाए।
Created On :  
