Delhi News: थाली-चम्मच बजाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन की समयसीमा खत्म होने के बाद सीजेपी संस्थापक ने की पुलिस से टाइम बढ़ाने की अपील

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शनिवार को दिल्ली के जंतर -मंतर पर अपना दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समय सीमा खत्म होने के बाद भी सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने समय बढ़ाने की अपील की, जिसे दिल्ली पुलिस ने ठुकरा दिया। इसके बाद सीजेपी संस्थापक ने कहा विरोध प्रदर्शन वाली जगह से नहीं हटेंगे।
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने थाली चम्मच बजाकर, नारों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सीजेपी ने ये प्रदर्शन परीक्षा धांधली और अनियमितताओं को लेकर किया। सीजेपी ने प्रदर्शन के जरिए परीक्षाओं में हुई हेरा -फेरी को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
यह भी पढ़े -CJP पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे दिल्ली कूज
सीजेपी के प्रदर्शन में भारी संख्या में स्टूडेंट शामिल हुए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट ने तख्तियां लेकर सरकार से एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता तय करने और छात्रों के हितों की रक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्रों से थाली और चम्मच लाने का आह्वान किया था, दीपके की अपील पर प्रदर्शन में अधिकतर प्रदर्शनकारी थाली और चम्मच लेकर पहुंचे। जिन्हें बजाकर विरोध दर्ज किया।
Created On :   20 Jun 2026 7:49 PM IST







