Maharashtra News: असली शिवसेना कौन? सुप्रीम फैसले के आने से पहले शिंदे गुट को माना जा रहा है मूल शिवसेना, ये कितना सही या गलत?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को ही शिवसेना कहा, आपको बता दें शाह ने अपने संबोधन में कहा पहले हमें शिवसेना के शिंदे गुट को (एकनाथ) शिंदे गुट कहना पड़ता था। अब कोई गुट बचा नहीं है सिर्फ एक ही शिवसेना हो गई है।
आपको बता दें हाल ही में शिवसेना यूबीटी के 6 साांसद शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए है। इसे लेकर दोनों ही गुटों में सड़क से लेकर संसद तक सियासी संग्राम जारी है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अभी तक जो मामला देश की सबसे बड़ी कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, उससे पहले ही राजनेता दो धड़ों में बंटी शिवसेना ,शिंटे गुट और यूबीटी गुट में शिंदे गुट को ही असली या पुरानी वाली शिवसेना मानने लगे।
सुप्रीम कोर्ट में अभी भी असली शिवसेना किसकी है,यह विवाद जारी है। शीर्ष कोर्ट अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं ले सकी है। हालांकि चुनाव आयोग ने असली शिवसेना के धनुष-बाण चुनाव चिन्ह पहले ही शिंदे गुट को दे दिए थे, इसके चलते शिंदे को गुट को असली शिवसेना माना जा रहा है। ईसी के इसी फैसले को उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर फैसला आना बाकी है।
यह भी पढ़े -शिवसेना यूबीटी में मची तोड़फोड़ को लेकर नेताओं का एक दूसरे पर निशाना, मान सम्मान से लेकर बेईमान, नेताओं पर आए बयान
असली शिवसेना को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सुप्रीम कोर्ट में कहना है कि पार्टी में विधायकों की संख्या के आधार पर फैसला नहीं लिया जा सकता, जब तक कि पार्टी के सांगठनिक ढांचे में भी बगावत न हो। यहां सबसे बड़ा मुद्दा ये भी पैदा होता है कि पार्टी के एक राज्य के दो तिहाई से अधिक जन प्रतिनिधि अलग होकर पार्टी पर अपना कब्जा कर सकते है, जबकि दूसरे राज्य में भी उसके जनप्रतिनिधि हो। तब उस राज्य में पार्टी की क्या हैसियत और भूमिका रहेगी।
Created On :   20 Jun 2026 5:28 PM IST






