भाजपा ने कहा - आर्थिक बदहाली से विवश पंजाब ने वीबी -रामजी योजना को अपनाया

New Delhi News. भाजपा ने वीबी-रामजी योजना के बहाने पंजाब की आम आदमी पार्टी ‘आप’ सरकार पर सीधा निशाना साधा है। सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि पंजाब की आर्थिक बदहाली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीबी-रामजी योजना को अपनाने पर विवश कर दिया है। यह योजना अब राज्य में लागू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता-सम्मेलन में कहा कि भगंवत मान सरकार ने जिस योजना को गरीब, किसान और दलित विरोधी बताया था, अब वही योजना अपनाकर वह अपनी संभावित चुनावी हार से घबराई हुई दिख रही है। शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए 750-800 करोड़ रुपए का योगदान दे रही है और पंजाब की खराब आर्थिक स्थिति व बढ़ते कर्ज के कारण राज्य सरकार इसे अपनाने पर विवश हुई है। मौजूदा समय में पंजाब पर कुल 4.07 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है और इस वित्त वर्ष के समाप्त होने तक यह कर्ज 4.47 लाख करोड़ रुपए तक हो जाएगा।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति मुर्मु बेंगलुरु से नई दिल्ली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम शिवकुमार ने दी विदाई
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले कर्ज का अनुपात 46 फीसदी है, जो देश में सर्वाधिक है। पंजाब के राजस्व का बड़ा हिस्सा अब विकास कार्यों के बजाय कर्ज की वापसी में खर्च हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की कार्ययोजना को साकार करने के लिए लाई गई वीबी-रामजी योजना को पलटूराम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर भगवंत मान ने स्वीकार कर लिया है।
Created On :   1 July 2026 7:00 PM IST











