राष्ट्रीय राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दोपहर में अंधेरे में ढंकी दिल्ली, धूल भरी आंधी और तूफान के साथ मॉनसून ने ली खतरनाक एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज धूलभरी आंधी के साथ हवाएं चली। छतरपुर, आर.के. पुरम, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट जैसे इलाकों में दिन में अंधेरा देखने को मिला। इस दौरान इंडिया गेट पर लोग मौसम के बदलते मिजाज का गवाह बनें। इससे पहले दोपहर तीन बजे से पहले तक दिल्ली में तेज धूप दिखी निकली थी। इसके कुछ देर बाद तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में भी धूल भरी आंधी चली। इसके अलावा कई इलाकों में इमाझम बारिश देखी गई।
यह भी पढ़े -कोविड के बाद भारत का आउटवर्ड एफडीआई तेजी से बढ़ा, वैश्विक रुझान के उलट दिखी मजबूती रिपोर्ट
पालम में चली तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में हवा की गति 91 किमी प्रति घंटा रही। हवा की दिशा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम रही। वहीं, दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक तेज आंधी दर्ज की गई। इस दौरान तापमान में 11 डिग्री (39.8-28.8 डिग्री सेलसियस) का बदलाव देखने को मिला।
यह भी पढ़े -'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य पाने के लिए निजी क्षेत्र से निवेश और मजबूत निर्यात वृद्धि आवश्यक ईएसी-पीएम चेयरमैन
जानें पूसा और सफदरगंज की स्थिति
इसके अलावा कई अलग वेदर स्टेशन पर हवा की गति का आंकड़ा सामने आया है। पूसा में दोपहर तीन बज हवा की गति 85 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई थी। सफदरगंज स्टेशन पर हवा की गति दोपहर ढाई बजे 52 किमी प्रति घंटा रही। पीतमपुरा में दोपहर 3 बजे 54 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा की गति दर्ज की गई।
Created On :   23 Jun 2026 6:55 PM IST








