Uttrakhand News: गुरुद्वारे पर कब्जे की बात गलत, पुलिस ने किया साफ, निहंग 3 मांगों को लेकर छत पर डटे

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में नगरासू गुरुद्वारे का मामला अभी भी चर्चा में है। कुछ निहंग सिख पिछले चार दिनों से गुरुद्वारे की छत पर बैठे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले छत पर सात से आठ लोग थे लेकिन अब केवल चार लोग ही ऊपर बताए जा रहे हैं। बाकी लोग नीचे आ चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैल रही हैं। पुलिस का कहना है कि गुरुद्वारे पर किसी ने कब्जा नहीं किया है और वहां रोज का काम सामान्य तरीके से चल रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि बातचीत से जल्द रास्ता निकल जाएगा।
यह भी पढ़े -बीजेपी की नई कार्यसमिति की हुई घोषणा, सीएम मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया कार्यसमिति के सदस्य, जटिया और महाजन स्थाई सदस्य
गुरुद्वारे में क्या चल रहा है?
पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारे का कामकाज पहले की तरह जारी है। श्रद्धालु भी वहां आ-जा रहे हैं। छत पर बैठे लोगों ने ऊपर जाने वाला रास्ता बंद कर रखा है इसलिए उनसे सीधे बात करने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़े -'लोगों की मानसिकता भ्रमित हो गई' BJP कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गरजे गिरीराज सिंह
बातचीत से हल निकालने की कोशिश
मंगलवार को कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे पहुंचे। उनका मकसद छत पर बैठे लोगों से बात करना था। उन्होंने कहा कि वे शांति चाहते हैं और जल्द किसी समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या हैं उनकी मांगें?
छत पर बैठे निहंग तीन मांगें कर रहे हैं। पहली, कर्णप्रयाग की घटना में पकड़े गए अपने साथियों को छोड़ने की मांग। दूसरी, उस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर भी कार्रवाई की मांग। तीसरी, अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा देने की मांग।
Created On :   23 Jun 2026 3:38 PM IST







