Maharashtra News: खाई में कैसे गिरा केतन? बैलेंस बिगड़ा या धक्का मारा? पुलिस को हत्या का शक, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा मामला?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे जिले के लोहागढ़ किले में 24 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मामला सुर्खियों में है। शुरुआत में सभी को लगा था कि यह एक हादसा है लेकिन जांच के दौरान कई नई बातें सामने आई हैं। केतन अपनी मंगेतर, दोस्तों और मंगेतर के साथ घूमने गए थे। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी और परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। इस बीच किले की गहरी खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई। अब पुलिस को शक है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। मामले की जांच लगातार जारी है। सुनने में तो यह केस इंदौर के राजा रघुवंशी कांड जैसा लगता है जहां पत्नी सोनम रघुवंशी ही अपने पति की हत्या की जिम्मेदार थी।
यह भी पढ़े -आंध्र प्रदेश पारावाड़ा फार्मा सिटी अग्निकांड में पवन कल्याण और गृह मंत्री अनीता ने हालात की ली जानकारी, श्रमिकों की मौत पर जताया दुख
मंगेतर के बयान से बढ़ा शक
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब मंगेतर से पूछताछ की तो उसके बयान और घटनाक्रम में कुछ अंतर दिखाई दिया। अधिकारियों को लगा कि शायद कुछ जरूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वजह से जांच को और आगे बढ़ाया गया।
फोन और सोशल मीडिया की जांच
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, चैट और सोशल मीडिया की जांच की गई। जांच में सामने आया कि मंगेतर का कथित तौर पर एक दूसरे युवक से भी संपर्क था। पुलिस अब इस कड़ी को भी ध्यान से देख रही है।
बर्थडे ट्रिप बना मौत की वजह?
जानकारी के मुताबिक, 19 जून को मंगेतर का जन्मदिन था। केतन उसी मौके पर उसके साथ लोहागढ़ किला गए थे। शादी से पहले उन्होंने यह खास ट्रिप प्लान की थी। परिवार जयपुर में शादी की तैयारी कर रहा था और मेहमानों के लिए बड़े इंतजाम किए जा रहे थे। पहले माना गया कि फोटो लेते समय बैलेंस बिगड़ने से केतन खाई में गिर गए। लेकिन अब पुलिस को शक है कि उन्हें करीब 350 फीट गहरी घाटी में जानबूझकर धक्का दिया गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक पुलिस सभी पहलुओं की जांच जारी है।
Created On :   23 Jun 2026 12:35 PM IST










