नीट री -एग्जाम 2026: प्रतिबंध की तय समयसीमा पूरी होने के बाद गूगल ने टेलीग्राम को किया बहाल, कुछ फीचर 30 जून तक रहेंगे बंद

प्रतिबंध की तय समयसीमा पूरी होने के बाद गूगल ने टेलीग्राम को किया बहाल, कुछ फीचर 30 जून तक रहेंगे बंद
सरकार के फैसले की टेलीग्राम सीईओ ने आलोचना की, प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स की ओर से लॉबिंग हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्र सरकार की ओर से लगे प्रतिबंध के बाद तय समयसीमा पूरी होने के बाद गूगल ने टेलीग्राम को बहाल कर दिया है। हालांकि बैन हटने के बाद भी टेलीग्राम को अभी तक पूरी तरह राहत नहीं मिली है। इसके मैसेज एडिटिंग फीचर पर अभी भी रोक जारी है। सरकार ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह 30 जून तक इस फीचर को बंद रखे। कहा जा रहा है कि जांच पूरी होने तक इस सुविधा पर निगरानी रखी जाएगी।

गूगल ने इसे 22 जून की देर रात उपलब्ध कराया। लेकिन ऑफिसियल रूप से मंगलवार मॉर्निंग से एक्सेस किया जा सका। एपल एप स्टोर पर सुबह लगभग 10 बजे तक डीलिस्ट रहा। इस पर एपल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

आपको बता दें सरकार ने पेपरलीक, गलत व भ्रामक सूचनाओं और एग्जाम को प्रभावित करने वाली अन्य फ्रॉड गतिविधियों को रोकने को ध्यान में रखते हुए नीट री-एग्जाम के चलते 16 जून 2026 को टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगा दिया था। सरकारी प्रतिबंध लगने पर टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा था, कुछ यूजर्स की वजह से पूरे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना अनुचित है। उन्होंने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स की ओर से टेलीग्राम के खिलाफ लॉबिंग हो सकती है।

Created On :   23 Jun 2026 2:24 PM IST

Tags

Next Story