16वीं BRICS बैठक: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अजीत डोभाल ने भारत की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच हुए MOU का किया स्वागत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अजीत डोभाल ने भारत की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच हुए MOU का किया स्वागत
भारतीय एनएसए ने ब्रिक्स समूह में शामिल नेताओं के साथ समूह तस्वीर के लिए पोज दिए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अजीत डोभाल ने भारत की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच हुए MOU का स्वागत करने की बात कही। भारतीय एनएसए ने कहा हमें इस मामले में सावधानी के साथ उम्मीद है और हमें आशा है कि यह सफल होगा। इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी। होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। इससे सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और उर्वरक व रसायन जैसे क्षेत्रों में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही, इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों को मिलने वाली आवाजाही की आजादी से संभवत। इससे हमारी आर्थिक समृद्धि में भी काफी सुधार होगा।

16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य विश्व नेता समूह तस्वीर के लिए पोज देते हुए।

UAE के अली मोहम्मद हम्माद अल शम्सी का स्वागत किया

दक्षिण अफ्रीका के प्रेसीडेंसी मंत्री खुम्बुद्जो न्त्सावेनी का स्वागत किया।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी का स्वागत किया

Created On :   23 Jun 2026 11:03 AM IST

Tags

Next Story