Uttar Pradesh News: अलीगंज में आग लगने वाली तीन मंजिला बिल्डिंग सील, फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है

अलीगंज में आग लगने वाली तीन मंजिला बिल्डिंग सील, फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है
जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र गंभीर रूप से घायल, गंभीर रूप से झुलसे और घायल 9 स्टूडेंट का अस्पताल में इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने अलीगंज PS इलाके में आग लगने वाली तीन मंजिला बिल्डिंग को सील कर दिया है। FSL फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है। लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना ने सबके रोंगटे कर दिए। अलीगंज थाना क्षेत्र की उस इमारत की सुबह की वीडियो, जहां कल लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। सीएम ने जांच के आदेश दिए है, एसआईटी इसकी जांच करेगी। अलीगंज थाने में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ के अलीगंज स्थित बिल्डिंग इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 स्टूडेंट के चिराग बुझने से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का बिलखते हुए बुरा हाल हो गया है। आग में कुछ स्टूडेंट गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे और घायल 9 स्टूडेंट का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वे सभी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने से कई छात्र-छात्राओं की मौत केस में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Created On :   23 Jun 2026 8:49 AM IST

Tags

Next Story