Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में मौत का तांडव, आग ने छिनी 15 जिंदगी, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें पूरा अपडेट

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में मौत का तांडव, आग ने छिनी 15 जिंदगी, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें पूरा अपडेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सोमवार को अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से दहल गई। इस दुर्घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई। ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सोमवार को अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से दहल गई। इस दुर्घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई। जबकि, कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कई छात्रों ने ऊपरी मंजिल से नीचे कूदकर जान बचाई। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौक पर पहुंच गई। इसके बाद आग को काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहंच गए।

अलीगढ़ का दौरा रद्द कर सीएम योगी पहुंचे लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सीएम योगी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, कोटिंग सेंटर में आग लगने की वजह बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप में शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा रद्द करके लखनऊ पहुंचे गए। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या घटित हुआ।

आग बुझाने में जुटी 14 फायर ब्रिगेड

हादसे की सूचना मिलते ही 14 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग को दोबारा लगने से रोकने के लिए दमकल कर्मी लगातार पानी डाल रहे हैं। हालांकि, भारी धंए के चलते दीवारें तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल, आग पर काबू पाने के बाद पूरे परिसर की तलाशी की जा रही है।

अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार मदद देने की घोषणा की है। वहीं, सीएम योगी ने घटना की जानकारी मिलते ही डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को मौके पर भेजा और राहत एवं बचाव के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए घायलों को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।

अलीगंज में हुआ हादसा

बता दें, लखनऊ के प्रमुख आवासीय और व्यवसायिक इलाकों में अलीगंज आता है। यहां बड़ी संख्या में कई तरह के कोचिंग सेंटर्स हैं। बिल्डिंग में आग लगने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंट में थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की। इस हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। उन्हें उपचार के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।

बता दें, फिलहाल मृतकों की संख्या और घायलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। परिसर में तलाशी अभियान जारी है। इस हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Created On :   22 Jun 2026 8:27 PM IST

Tags

Next Story