- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- भीषण आग से 14 की मौत, जान बचाने के...
लखनऊ अग्निकांड: भीषण आग से 14 की मौत, जान बचाने के लिए कई ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, डिप्टी CM ने की मौत की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उप्र की राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर कोचिंग संस्थान में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद इमारत में धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी डिप्टी सीएम ने की है। वहीं जान बचाने के लिए कई लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य के बाद स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़े -फिलीपींस के टैकलोबान शहर में स्थित हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 स्टूडेंट की मौत 5 घायल
14 लोगों की हुई मौत
कोचिंग इंस्टिट्यूट में लगी आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, अभी कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है। उन सभी को अस्पताल भेज दिया गया है। यह एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं भरा हुआ है। हर चीज को हटाकर और चेक किया जा रहा है और हर कमरे की तलाशी ली जा रही है, अंदर लकड़ी का बहुत सारा फर्नीचर था और उस फर्नीचर से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड के लोग अंदर हैं। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग अचानक लगी, यह एक एनिमेशन सेंटर था। बच्चे यहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना,सीखने आते थे।
डिप्टी सीएम का कहना है कि, मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि घटना असल में कैसे शुरू हुई। घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है। उनकी उम्र लगभग 16-17 साल थी। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि, मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखा है।
पूरी बिल्डिंग आग से घिरी
स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। इस दौरान आसमाना में धुएं के गुबार दूर दूर तक दिखाई दिए। सूचना मिलने पर मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य किया। फिलहाल, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और ऑपरेशन जारी है।
यह भी पढ़े -विधानसभा में तिरुवल्लुवर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे का मुद्दा गूंजा, सरकार ने दी जानकारी, विपक्ष ने किया घेराव
कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी नहीं
शुरुआती जानकारी में मामला कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप संचालित थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन था, जहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे। लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि, पूरे इलाके में राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।
Created On :   22 Jun 2026 5:36 PM IST











