UP News: राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार कौ सौंपी रिपोर्ट, अब बड़े खुलासों और कार्रवाई पर सबकी नजर

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार कौ सौंपी रिपोर्ट, अब बड़े खुलासों और कार्रवाई पर सबकी नजर
राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। फिलहाल जांच जारी है और आगे बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे गायब होने के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को दे दी है। यह रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंपी गई। फिलहाल रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच टीम का कहना है कि मामला गोपनीय है इसलिए अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है। माना जा रहा है कि जांच में मिले फैक्ट्स के आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले को लेकर पहले भी कई सवाल उठे थे। अब सभी की नजर अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाले फैसलों पर टिकी हुई है।

एसआईटी ने सरकार को दी पहली रिपोर्ट

जांच टीम के सदस्य विजय विश्वास पंत ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि टीम ने जो भी फैक्ट जुटाए, उन्हें रिपोर्ट में शामिल किया गया है। अभी जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट बाद में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही जांच

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। टीम को एक सप्ताह में शुरुआती रिपोर्ट देने और 15 दिन के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए थे।

कर्मचारियों की भूमिका पर उठे सवाल

जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनमें चढ़ावे की गिनती के समय गड़बड़ी होने की बात कही जा रही है। कुछ कर्मचारियों की गतिविधियां शक के घेरे में हैं। साथ ही, सुरक्षा और जांच व्यवस्था में भी कई कमियां मिलने की बात सामने आई है।

Created On :   23 Jun 2026 2:05 PM IST

Tags

Next Story