Prashant Kishore News: भरत तिवारी केस के दौरान प्रशांत किशोर ने सीएम पर साधा निशाना, अन्य घटनाओं का भी किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, पटना। जन सुराज अभियान के प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था और राज्य सरकार को लेकर निसाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को किसी एक जाति या वर्ग से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। अपराध का शिकार हर तबके के लोग हो रहे हैं और ये पूरे प्रदेश के लिए एक चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy M47 5G की भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन का भी हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि वह बिना किसी डर के पब्लिक मंच पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हो रहे हैं और इस वजह से ही राज्य की कानूनी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे व्यक्ति की छवि को लेकर सवाल उठते हैं तो उसका असर पूरे प्रशासन पर दिखाई देता है। उनके अनुसार, सरकार को अपराध रोकने और लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़े -सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के बयान पर भारत ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए...'
जनता के वोट पर भी उठाए सवाल
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मतदाताओं को भी आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नेताओं को दोष देने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि जनता को भी मतदान करते समय सही उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग चुनाव में किस तरह के प्रतिनिधियों को चुनते हैं। अगर योग्य और ईमानदार लोगों को समर्थन नहीं मिलेगा तो व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल होगा। प्रशांत किशोर ने पिछले विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कई पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवारों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, जबकि दूसरे उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में वोट मिले। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बताती है कि समाज को भी अपने मतदान के तरीके पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
Created On :   23 Jun 2026 7:41 PM IST











