हूल दिवस: जनजातीय समाज के महापुरूषों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला है सम्मान - सीआर पाटील

जनजातीय समाज के महापुरूषों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला है सम्मान - सीआर पाटील
  • पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास में प्रगति की
  • एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल

New Delhi News. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास, समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातीय समाज के महापुरूषों और उनके गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान दिलाया है।

केन्द्रीय मंत्री ने यह बात राजधानी दिल्ली में ‘माय होम इंडिया’ द्वारा आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है कि जनजातीय समुदाय अधिक से अधिक अवसरों, भागीदारी और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से देश की विकास यात्रा में समान भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हूल दिवस सिद्धो और कान्हो जैसे आदिवासी नायकों के साहस, बलिदान और विरासत का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जनजातीय कल्याण, समावेशी विकास और लोगों की भागीदारी पर सरकार का ध्यान विकसित और सशक्त भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करता है। माय होम इंडिया के संस्थापक और भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि हूल दिवस हमें उन हुल के वीरों की बहादुरी और बलिदानेां को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने खुद को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। साथ ही यह गौरव गाथा, पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेेतृत्व में एक उल्लेखनीय विकास गाथा भी रही है।

Created On :   1 July 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story