कड़ी निंदा: एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने आर. राजगोपाल का नाम पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से हटाने पर हैरानी

एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने आर. राजगोपाल का नाम पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से हटाने पर हैरानी
  • द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक आर. राजगोपाल का नाम पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से हटाने पर हैरानी
  • एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने पासपोर्ट के अधिकार से वंचित करने की निंदा की

New Delhi News. 'एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया' (ईजीआई) ने द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक आर. राजगोपाल का नाम पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से हटाने पर हैरानी जताई है। बताया जा रहा कि राज्य पुलिस की 'प्रतिकूल' रिपोर्ट की वजह से 100 दिनों से ज़्यादा समय तक उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ। ईजीआई ने राज्य नौकरशाही के इस व्यवहार की निंदा की है।

ईजीआई के अध्यक्ष संजय कपूर ने एक बयान जारी कर कहा कि एक पत्रकार और संपादक के तौर पर दशकों तक सार्वजनिक जीवन में काम करने के बावजूद, राजगोपाल आज न केवल मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने के कारण वोट देने के अधिकार से वंचित हो गए हैं, बल्कि अपना पासपोर्ट भी रिन्यू नहीं करा पा रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस वेरिफिकेशन को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया कि राजगोपाल का नाम अब मतदाता सूची में नहीं है।

ईजीआई ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि वह राजगोपाल की मतदाता के तौर पर पहचान को जल्द बहाल करे और उन सभी लोगों के मामले पर भी इसी तरह विचार करे जो इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Created On :   1 July 2026 8:19 PM IST

Tags

Next Story