NEET Paper Controversy: 'छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़' केंद्रीय शिक्षा मंत्री नीट पेपर विवाद में विपक्ष को लेकर क्या बोले?

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ केंद्रीय शिक्षा मंत्री नीट पेपर विवाद में विपक्ष को लेकर क्या बोले?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को नीट पेपर विवाद मामले में एक बयान दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नीट अभ्यर्थियों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को नीट पेपर विवाद मामले में एक बयान दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नीट अभ्यर्थियों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि विपक्ष पूरी तरह से नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के मान में डर पैदा करने का काम कर रहा है। बताते चलें कि पिछले महीने नीट का पेपर हुआ था, इससे पहले ही एग्जाम में पूछे जाने वाले सवाल काफी संख्या में लीक हो गए थे। इसके बाद से विपक्ष पूरी ताकत के साथ मुद्दा उठा रहा है।

छात्रों के भविष्य पर राजनीति

सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान का कहना है, "राहुल गांधी ने NEET अभ्यर्थियों को भ्रमित किया। नई पीढ़ी के मन में डर और भ्रम पैदा मत कीजिए। हम सभी की उनके प्रति जिम्मेदारी है।" वो आगे बताते हैं कि उन्हें छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। वे कहते हैं, "मैं छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में राजनीति नहीं करना चाहता, लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले कोटा में विपक्ष द्वारा रैली आयोजित करना उचित नहीं था।"

कांग्रेस प्रमुख की रैली में क्या हुआ था?

इस बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी रैली की वजह से कर्नाटक के तीन स्टूडेंट अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे की बेंगलुरु रैली की वजह से तीन छात्र अपनी NEET परीक्षा में समय पर नहीं पहुंच पाए थे। बाद में उन्होंने छात्रों से माफी भी मांगी। ऐसे में कांग्रेस हमें इस मुद्दे पर कैसे उपदेश दे सकती है?" इसके साथ ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कि ये संगठन राहुल गांधी की 'बी-टीम' है, जो उसी की तरह काम कर रही है।

Created On :   25 Jun 2026 3:05 PM IST

Tags

Next Story