Punjab Politics: 'पंजाब सरकार के झूठ से पर्दा उठ चुका' CM भगवंत मान के विवाद पर गरजे राघव चड्ढा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। उनके मामले में अब आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि उनकी फर्जी रिपोर्ट का खुलासा हो गया है और अब सच लोगों के सामने है। हालांकि, मुख्यमंत्री अपने मामले में सफाई दे चुके हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है।
भगवान का बड़ा आशीर्वाद
राघव चड्ढा सीएम के मामले में कहते हैं, "भगवंत मान का जो असली बेअदबी वीडियो है उसके सच को छिपाने के लिए एक फर्जी फेब्रीकेटेड फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाने का पाप पंजाब सरकार और भगवंत मान ने किया है उसका भंडाफोड़ हो चुका है।" उनका आगे कहना है कि उनके ऊपर भगवान का बड़ा और विशेष आशीर्वाद है। इस वजह से समय रहते उन्होंने पंत विरोधी आप को छोड़ दिया है।
राज्यसभा सांसद बताते हैं, "एक चीज साफ हो गई है जो बहुत जरूरी है। इसमें जिन लोगों के मन में थोड़ी शंका थी क्या ये बेअदबी वीडियो असली है या एआई जेनरेटेड है आज उनके मन से भी तमाम शक दूर हो गए क्योंकि भगवंत मान को असली वीडियो छिपाने के लिए एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवानी पड़ी।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वीडियो असली नहीं होता तो उन्हें ये रिपोर्ट बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती।"
यह भी पढ़े -पंजाब के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी! 15 अगस्त से 10 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, भगवंत मान का बड़ ऐलान
राघव चड्ढा की मांग?
भगवंत मान से जुड़े मामले में राघव चड्ढा ने मांग करते हुए कहा कि जांच में ये मुद्दा भी शामिल होना चाहिए की कि किस प्रकार ये फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाई गई और इसे तैयार करने के लिए किन-किन अधिकारियों को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया, "सरकारी या प्राइवेट कौन सा पैसा देकर ये रिपोर्ट बनवाई गई। क्या इसमें मनी लॉन्ड्रिंग भी आती है, सरकार धन का दुरुपयोग भी आता है ये तमाम चीजें जांच के दायरे में हैं और इस पर जांच और कार्रवाई जरूर होना चाहिए।"
वे आगे बताते हैं, "पूरी सिख संगत दो चीजें मांग रही है। इसमें पहली मांग भगवंत मान पंत विरोधी और गुरुधोखी करार दिए जा चुके हैं वे पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से तुरंत इस्तीफा दें, क्योंकि वे एक मिनट भी पंजाब के सीएम बने रहने के काबिल नहीं हैं।"
Created On :   25 Jun 2026 2:33 PM IST












