Punjab News: पंजाब के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी! 15 अगस्त से 10 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, भगवंत मान का बड़ ऐलान

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गांवों की स्थानीय व्यवस्था से संबंधित प्रतिनिधियों के लिए एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य से सभी सरपंचों को अब हर महीने 10 हजार रुपए सैलेरी दी जाएगी। ये व्यवस्था 15 अगस्त से लागू होने वाली है। सरकार का कहना है कि गांवों के विकास और लोगों की समस्याओं को हल करने में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए ही उनको आर्थिक रूप से सम्मान भी मिलना चाहिए।
यह भी पढ़े -उपराजधानी के नए पुलिस आयुक्त होंगे विश्वास नांगरे पाटील, डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल का तबादला
गांवों की सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है और कहा है कि सरपंच गांव के लोगों की जरूरतों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करते हैं। कई बार उन्हें दिन-रात लोगों के बीच रहकर जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। ऐसे में उनका योगदान बेहद अहम है। सरकार का मानना है कि नियमित मानदेय मिलने से सरपंच अपने परिवार की जरूरतों को और अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे और गांव के विकास कार्यों पर भी ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
गांव मजबूत होंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने आगे ये भी कहा कि किसी भी राज्य की तरक्की की शुरुआत गांवों से होती है। अगर गांवों में विकास होगा, तो पूरे पंजाब की प्रगति की रफ्तार भी तेज होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आगे भी जनता के हित में फैसले लेती रहेगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
फैसले का किया गया स्वागत
इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी खुशी जताई। उन्होंने सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। उनके अनुसार, स्थानीय स्तर पर काम करने वाले जनप्रतिनिधियों को आर्थिक सम्मान देने से पंचायत व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।
Created On :   24 Jun 2026 6:35 PM IST










