ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने कई स्थानों पर निकाला फ्लैग मार्च

स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने कई स्थानों पर निकाला फ्लैग मार्च

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने शहर भर में कई जगह नाकाबंदी की हुई है। कई स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। ऑपरेशन ब्लू स्टार की आने वाली बरसी के सिलसिले में कपूरथला में किए गए फ्लैग मार्च पर DSP शीतल सिंह ने बताया, शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि लोगों में ये धारना और विश्वास उठे कि पुलिस 24 घंटे उनके साथ है। संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की जाएगी। फोर्स तैनात कर दी गई है। निर्देशों के अनुसार फोर्स तैनात कर दी गई है।

ADCP विशालजीत सिंह ने बताया 6 जून के लिए हमारी ओर से पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, शहर में नाकाबंदी की गई है ताकि कोई भी कुछ गैर कानूनी ना कर पाए। पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गोल्डन टेंपल की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है।

ब्लू स्टार की 42वीं बरसी पर और ऑपरेशन के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर अकाल तख्त साहिब में उनके पोस्टर देखे गए। ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक चला था।

Created On :   6 Jun 2026 8:18 AM IST

Tags

Next Story