Air Pollution: दिल्ली को छोड़िए, पंजाब की हवा बनी सबसे जहरीली! फरीदकोट का AQI 844 पार, सांस लेना मुश्किल, जानें 5 सबसे दूषित शहर

दिल्ली को छोड़िए, पंजाब की हवा बनी सबसे जहरीली! फरीदकोट का AQI 844 पार, सांस लेना मुश्किल, जानें 5 सबसे दूषित शहर
सर्दी आते ही देश में प्रदूषण बढ़ने लगा है। पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा खराब हवा दर्ज की गई है । वहीं, दिल्ली-NCR की हालत भी खराब है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम शुरू होते ही देश के कई शहरों में हवा खराब होने लगी है। अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की सबसे ज्यादा चर्चा होती थी लेकिन इस बार पंजाब के शहरों की हालत भी काफी खराब है। आज (2 नवंबर) पंजाब का फरीदकोट देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां हवा का स्तर 844 तक पहुंच गया। इसके अलावा भटिंडा और अमृतसर में भी सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा साफ नहीं है। हालांकि, बेंगलुरु और चेन्नई में लोगों को साफ हवा मिली।

पंजाब के तीन शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

देश में सबसे खराब हवा वाले शहरों में पंजाब के तीन शहर शामिल रहे। फरीदकोट पहले नंबर पर रहा, जहां AQI 844 दर्ज किया गया। वहीं, भटिंडा में 830 और अमृतसर में 739 AQI रहा। हरियाणा का करनाल 659 AQI के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया। इन आंकड़ों से साफ है कि पंजाब और आसपास के इलाकों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली-NCR में भी सांस लेना हुआ मुश्किल

बता दें कि, दिल्ली-NCR के लोगों को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। गाजियाबाद में AQI 648 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में यह 433 और दिल्ली में 418 रहा। गुरुग्राम की हवा का स्तर भी 361 तक पहुंच गया। इसके अलावा पटना में 174, रांची में 163, लखनऊ में 160 और मुंबई में 156 AQI दर्ज किया गया। कोलकाता में 151 और हैदराबाद में 150 AQI रहा।

बेंगलुरु और चेन्नई की हवा रही साफ

जहां देश के कई शहरों में प्रदूषण बढ़ रहा है वहीं, दक्षिण भारत के कुछ शहरों में हवा की हालत बेहतर रही। बेंगलुरु में AQI 87 दर्ज किया गया। चेन्नई में यह 97 रहा। दूसरी ओर, वाराणसी में 182 AQI दर्ज किया गया। इन शहरों की तुलना में दिल्ली-NCR और पंजाब के शहरों में प्रदूषण काफी ज्यादा रहा।

Created On :  

Tags

Next Story