New Delhi News: ब्लू स्टार ने लॉन्च की रूम एयर कंडीशनर्स की नई रेंज, 2030 तक 30 मिलियन यूनिट तक पहुंचेगा रूम एसी बाजार

ब्लू स्टार ने लॉन्च की रूम एयर कंडीशनर्स की नई रेंज, 2030 तक 30 मिलियन यूनिट तक पहुंचेगा रूम एसी बाजार
  • हर जरूरत के लिए अलग रेंज
  • एयर कंडीशनर्स की नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा

New Delhi News. ब्लू स्टार लिमिटेड ने गर्मियों को ध्यान में रखते हुए अपने रूम एयर कंडीशनर्स की नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस बार 125 मॉडलों का पोर्टफोलियो पेश किया है, जिसमें प्रीमियम सेगमेंट के लिए 'आइकॉनिया' सीरीज भी शामिल है। यह नई रेंज एक जनवरी से लागू ऊर्जा दक्षता मानकों के अनुरूप है, जिन्हें ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) ने निर्धारित किया है। ब्लू स्टार लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बी त्यागराजन ने कहा कि भारत में रूम एसी बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। बढ़ती आय, तेज शहरीकरण और बढ़ती गर्मी के कारण इस सेक्टर में मांग तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2030 तक यह बाजार 14 मिलियन यूनिट से बढ़कर 30 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकता है। खासतौर पर टियर-3, 4 और 5 शहर नए ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहे हैं।

हर जरूरत के लिए अलग रेंज

कंपनी की नई रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एसी शामिल हैं, जो अलग-अलग बजट और उपयोग के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। ‘आइकोनिया’ प्रीमियम सीरीज़ को आकर्षक मिडनाइट सिल्वर फिनिश में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कई फ्लैगशिप मॉडल भी उतारे हैं, जिनमें सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी, हेवी-ड्यूटी एसी, हॉट एंड कोल्ड एसी और एंटी-वायरस टेक्नोलॉजी वाले एसी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती ऊर्जा-कुशल और हाई-परफॉर्मेंस कूलिंग की मांग को देखते हुए यह पोर्टफोलियो तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यूनिटरी कूलिंग उत्पादों की हमारी नई रेंज, जिसमें कमर्शियल रेफ्रिजरेशन समाधान का व्यापक पोर्टफोलियो भी शामिल है, हमें बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने और आवासीय तथा व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने में मदद करेगी।

Created On :   7 April 2026 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story