- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मदर डेयरी ने लॉन्च किया देश का पहला...
बड़ा कदम: मदर डेयरी ने लॉन्च किया देश का पहला मिट्टी में घुलने वाला दूध पाउच, अब पर्यावरण को नहीं पहुंचाएगा नुकसान

New Delhi News. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायक कंपनी मदर डेयरी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत का पहला ऐसा दूध का पाउच पेश किया है, जो मिट्टी में प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाता है। इस इको-फ्रेंडली पाउच की शुरूआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसिद्ध ‘काउ मिल्क’ वेरियंट के साथ दिल्ली-एनसीआर में की जाएगी। कंपनी की यह पहल पर्यावरण और स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मदर डेयरी के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह ने मंगलवार को नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच को यहां पेश किया। मदर डेयरी का यह नया मिल्क पाउच एक अनूठा डिग्रेडेबल पैकेजिंग इनोवेशन का इस्तेमाल करता है, जो इस मटेरियल को बायोअवेलेबल वैक्स में बदलने की क्षमता रखता है, जिसे मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स नैचुरली ब्रेकडाउन करके प्राकृतिक तत्वों में बदल देते हैं।
यह भी पढ़े -प्रयागराज स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर
डॉ शाह ने बताया कि मदर डेयरी का मिश्न केवल डेयरी व्यवसाय तक सीमित नहीं है। कंपनी पोषण के माध्यम से लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने और जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मदर डेयरी द्वारा भारत का पहला नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच लॉन्च किया जाना एक और महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, जो इस सेक्टर की निरंतर नेतृत्व क्षमता और नए बेंचमार्क्स स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही फ्यूचर रेडी और सस्टेनेबल इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति इसके संकल्प को भी मजबूत करता है।
नई पैकेजिंग को सदियाकें के बजाय कुछ ही वर्षों में नैचुरली डिग्रेड होने के लिए डिजाइन किया गया है और खास बात यह कि इस बदलाव का उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
प्राकृतिक तत्वों में बदल जाता है पाउच : चारी
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक जयतीर्थ चारी ने कहा कि मदर डेयरी ने चार वर्षों से अधिक रिसर्च करके एक नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच विकसित किया है, जो पर्यावरण में प्लास्टिक का कोई निशान नहीं छोड़ता। इसकी खासियत यह है कि यह नैचुरली डिग्रेड होकर प्राकृतिक तत्वों में बदल जाता है, जिससे प्लास्टिक के फैलाव की समस्या को कम करने और एक स्वच्छ इकोसिस्टम बनाने में मदद मिलेगी।
Created On :   2 Jun 2026 5:59 PM IST












