Nagpur News: नशे से ज्यादा जरुरी है मुस्कान, आईडीए ने दिया जनकल्याणकारी संदेश

नशे से ज्यादा जरुरी है मुस्कान, आईडीए ने दिया जनकल्याणकारी संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ‘स्माइल फॉर टुमॉरो’

Nagpur News विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) ने ‘स्माइल फॉर टुमॉरो’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने नशे से ज्यादा मुस्कान जरुरी और मुस्कान सबसे अधिक ताकतवर होने की भावना व्यक्त की। ‘स्माइल फॉर टुमॉरो’ थीम पर प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। इसमें 170 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर तंबाकूमुक्त समाज निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ मुस्कान और तंबाकू मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

तस्वीरों से दिया नशामुक्त समाज का संदेश : आईडीए नागपुर शाखा की अध्यक्ष डॉ. पूनम हुडिया और मानद सचिव डॉ. अंशुल महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को डॉक्टरों व नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक तस्वीरों और मुस्कान के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रफुल गणात्रा, डॉ. बी.के. शर्मा, अरुण क्षीरसागर, राजू आचार्य, डॉ. ऋषिकेष फत्ते, लकडगंज थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमुखता से उपस्थित थें। अतिथियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित मान्यवरों ने स्वस्थ मुस्कान, बेहतर मौखिक स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए अभियान की सराहना की।

ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित : प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन प्रतिभागियों को स्माइल चैंपियन, स्माइल क्वीन, टाइमलेस लीजेंड, एवरग्रीन आइकॉन और सोशल मीडिया स्माइल स्टार सहित विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दाैरान आयोजित कंटीन्यूइंग डेंटल एजुकेशन (सीडीई) सत्र में डॉ. अभिषेक वैद्य और डॉ. चंदानी होतवानी ने व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम की सफलता के लिए आईडीए की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. मनोज चांडक, डॉ. कृष्णा लाहोटी, डॉ. रसना अग्रवाल, डॉ. रश्मि टोंगे, डॉ. रोहित मुडे, डॉ. हिमानी देउलकर, डॉ. गणेश बजाज, डॉ. गीतिका सोनी और डॉ. सुनील बघेल समेत बड़ी संख्या में दंत चिकित्सक उपस्थित थे।


Created On :   2 Jun 2026 4:35 PM IST

Tags

Next Story