West Bengal Politics: TMC में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ममता बनर्जी सख्त, 8 बड़े नेता को किया सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर कंट्रोल को लेकर सियासत गरम गई है। इस बीच मंगलवार को टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नई राष्ट्रीय कार्यसमिति गठित की है। टीएमसी के बागी गुट की ओर से ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर समानंतर नेतृत्व की घोषणा किए जाने के कुछ घंटे पहले ही इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी थी। इस बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने उनके पूर्व सहयोग और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम को सात अन्य बागी विधायकों के साथ पार्टी से स्सपेंड कर दिया था।
यह भी पढ़े -केरल हाईकोर्ट ने रीना तबादला मामले में सरकार के फैसले को सही ठहराया, मंत्री मुरलीधरन को मिली राहत
टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की कार्रवाई
फिरहाद हकीम के अलावा सस्पेंड होने वाले नेताओं में जावेद अहमद खान, अरूप रॉय, रथिन घोष, बिप्लव मित्रा, सबीना यास्मीन, अरूप विश्वास और स्नेहासिस चक्रवर्ती शामिल हैं। यह कार्रवाई ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट द्वारा बागी सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ ही घंटो बाद उठाया गया है। इसमें उन पर जानबूझकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
विपक्ष के नेता ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी टीएमसी ने सोमवार (22 जून 2026) को एक नए नेतृत्व की घोषणा की, जिसमें विधायक अरूप रॉय को ममता बनर्जी के स्थान पर पार्टी का अध्यक्ष नामित किया गया। ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस छोड़ने के बाद तृणमूल का गठन किया था और तब से वह इस पार्टी की नेता थीं। विरोधियों ने 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य समिति (एनडब्ल्यूसी) का भी ऐलान किया, साथ ही यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी उनके मार्गदर्शक के रूप में काम करें।
कुणाल घोष ने बागी खेमे की गतिविधियों को किया खारिज
दिग्गज टीएमसी नेता और विधायक कुणाल घोष ने बागी खेमे की गतिविधियों को खारिज कर दिया था। इसमें उन्होंने कहा था, "यह एक हास्यास्पद नाटक है। जिस व्यक्ति को तृणमूल से निष्कासित किया जा चुका है, वह विशेष अधिवेशन आयोजित कर रहा है। मामला कोर्ट में है और हमें न्याय मिलने का भरोसा है। हम ऐसे हास्यास्पद व्यवहार को कोई महत्व नहीं देते। टीएमसी का मतलब ममता बनर्जी है, बाकी सब तमाशा है।"
Created On :   23 Jun 2026 11:13 PM IST








