गरमाई सियासत: तृणमूल कांग्रेस में टूट मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग

तृणमूल कांग्रेस में टूट मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट
  • महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात

New Delhi News. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट के बाद शुक्रवार को पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। संसद भवन स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में हुई इस मुलाकात बनर्जी ने बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 20 सांसदों ने पश्चिम बंगाल की जनता और तृणमूल कांग्रेस के साथ धोखा किया है।लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी के साथ तृणमूल के वरिष्ठ नेता व सांसद कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इन नेताओं ने बिरला से बागी 20 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की।

लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने सभी 20 सांसदों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए अलग-अलग याचिका दी है। बागी सांसदों में थोड़ी भी ईमानदारी है तो उनको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अलग गुट बनाने का दावा किया था। इस दावे के कुछ समय बाद ही सभी बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का दावा किया।

Created On :   19 Jun 2026 9:11 PM IST

Tags

Next Story