बड़ी टूट की तस्वीर साफ: शिवसेना उद्धव गुट के संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए 9 में 3 सांसद - 6 नदारद

शिवसेना उद्धव गुट के संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए 9 में 3 सांसद - 6 नदारद
  • गैरहाजिर सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी
  • संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए 9 में 3 सांसद

New Delhi News. महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (उद्धव) में दूसरी बार बड़ी टूट होने की तस्वीर अब साफ हो गई है। गुरुवार को पार्टी द्वारा संसद भवन परिसर में बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में 9 में से केवल 3 सांसद ही पहुंचे। बागी 6 सांसद बैठक से नदारद रहे। नदारद सांसदों में संजय दीना पाटील, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय देशमुख, नागेश पाटील आष्टीकर, ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव का नाम शामिल है। शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बैठक से गैरहाजिर सांसदों को गद्दार करार दिया। इसके साथ ही शिवसेना (उद्धव) ने अनुपस्थित सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनकी संसद सदस्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

संसद भवन स्थित शिवसेना (उद्धव) संसदीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पार्टी के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे ही शामिल हुए। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय राउत भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में संजय राउत ने तल्ख अंदाज में कहा कि अनुपस्थित सांसदों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। उन्होंने पार्टी के आदेशों का पालन नहीं किया है, अब उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। राउत ने सांसदों की अनुपस्थिति को धोखा, बेईमानी, साजिश और फर्जीवाड़ा करार दिया। राउत ने शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार यह गद्दारी शिंदे और इन बागी सांसदों को भारी पड़ेगी। भाजपा को भी इस गंदी राजनीति की कीमत चुकानी पड़ेगी।

शिवसेना (उद्धव) सांसद अनिल देसाई ने बताया कि बैठक में शामिल न होने वाले सांसदों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बैठक खत्म होते ही सभी को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुपस्थित सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरु कर दी गई

Created On :   18 Jun 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story