महाराष्ट्र सियासत: शिवसेना (UBT) में बढ़ी हलचल, सांसदों की वफादारी की आज होगी परीक्षा

शिवसेना (UBT) में बढ़ी हलचल, सांसदों की वफादारी की आज होगी परीक्षा
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इस बीच पार्टी ने बैठक बुलाई गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसद अलग रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि 6 सांसदों ने नया समूह बनाने और आगे की राजनीतिक रणनीति पर विचार किया है। हालांकि, इस मामले में अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है। दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे गुट को भरोसा है कि उनके सांसद पार्टी के साथ बने रहेंगे। इसी वजह से पार्टी ने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बैठक में कितने सांसद पहुंचते हैं और आगे क्या फैसला होता है?

सांसदों की बैठक पर सबकी नजर

यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी की बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी 9 सांसदों को इसमें शामिल होने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उन्हें अपने साथियों पर भरोसा है। पार्टी को उम्मीद है कि ज्यादातर सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे और स्थिति साफ हो जाएगी।

अरविंद सावंत का दावा है कि जिन सांसदों के नाम चर्चा में हैं उनमें से 2 सांसद अभी पूरी तरह दूसरी तरफ नहीं गए हैं। उनका कहना है कि कुछ वादे पूरे नहीं होने की वजह से उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि वे फिर से साथ आ सकते हैं।

कैसे बढ़ी पूरी राजनीतिक हलचल

10 जून से इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा शुरू हुई। इसके बाद कई नेताओं की बैठकें हुईं और सांसदों के मिलने-जुलने की खबरें सामने आईं। 14 जून को यूबीटी ने सांसदों की बैठक की। वहीं, 16 और 17 जून को राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गईं। अब 18 जून की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे साफ हो सकता है कि सांसद किसके साथ खड़े हैं।

Created On :   18 Jun 2026 10:50 AM IST

Tags

Next Story