Jharkhand News: 2 सीट पर 3 उम्मीदवार, रांची में सियासी घमासान, पक्ष-विपक्ष के नेताओं का संख्याबल का दावा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज 18 जून गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। राज्य में 2 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव होगा। 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड विधानसभा के रूम नंबर 142 में वोटिंग होनी है, बैलेट पेपर के जरिए मतदान होना है। पोलिंग बूथ में बारी-बारी से एमएलए जाएंगे। शाम 4 बजे वोटिंग समाप्त हो जाएगी। शाम 5 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनावी नतीजे देर शाम तक आएंगे।
NDA निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन कर रही है। इसे लेकर भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मीडिया से कहा हम NDA-समर्थित परिमल नाथवानी जरूर जीतेंगे, जबकि JMM और कांग्रेस ने बैद्यनाथ राम और प्रणव झा को मैदान में उतारा है।
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा में होने वाले मतदान को लेकर भाजपा नेता भानु प्रताप साही का कहना है कि झारखंड के विकास के लिए हम परिमल नाथवानी को जीताने का निर्णय ले चुके हैं। 35-36 वोट उनको मिलने वाले हैं।
JMM के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर का राज्यसभा चुनाव के लिए होने जा रही वोटिंग पर कहा संख्याबल हमारे साथ है। हम आरामदायक स्थिति में हैं, INDIA गठबंधन में कोई विधायक बिकने वाला नहीं है, परिमल नाथवानी को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े -झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने दिखाई एकजुटता, आदित्य साहू बोले- नाथवानी की जीत तय
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने कहा परिमल नाथवानी हमारे प्रदेश अध्यक्ष के पास समर्थन मांगने आए थे। NDA ने उन्हें समर्थन दिया है। उनके कार्यकाल की बहुत तारीफ हुई है, झारखंड की तरक्की और NDA को मजबूत करने के लिए, इस बार परिमल नाथवानी जीतेंगे।
जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के 4, भाकपा माले के 2 विधायकों समेत महागठबंधन के पास 56 विधायकों का बहुमत है, जबकि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गुट के पास 24 विधायक है।
Created On :   18 Jun 2026 10:10 AM IST










