El Niño effect: मानसून आने में देरी, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, 20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलनीनो पर बड़ा बयान देते हुए कहा अलनीनो के चलते मानसून विलंबित हो रहा है,इसको लेकर विभागों के साथ समीक्षा जारी है। उन्होंने आगे कहा प्लान बना रहे है कि आपात स्थिति पानी यदि कम है तो कम पानी वाली फसलें लगाने के लिए प्रयास करेंगे, हर संभव कोशिश है राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जाए। देश में 197 जिलों को लेकर बातचीत जारी है। इसके लिए मध्यप्रदेश के 16 जिले चिन्हित किए है जहां प्रभाव पड़ सकता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों को एमएसपी पर मूंग,उड़द,खरीदी की अनुमति दी है। हालांकि मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी का फैसला कल करने को कहा। उन्होंने ये बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस पर दोपहर 3:45 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 23 वीं किस्त किसान सम्मान निधि की जारी करेंगे। 20 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री,केंद्रीय मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि किसान उत्सव में शामिल होंगे, देश के 46 लाख किसान अलग अलग स्थानों से प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुनेंगे। पूरे देश में सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों में, कृषि विद्यालय में, राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे हर राज्य स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अब तक 22 किस्तों से 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपए लगभग साढ़े 9 करोड़ किसानों के खाते में अंतरित किए जा चुके हैं और 20 जून को 18800 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ हमारे देशभर के किसानों के खाते में ये निधि अंतरित करके दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इस दौरान उन्होंने बंगाल की पूर्व ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अब तक वहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ढंग से पैसे नहीं मिलते थे क्योंकि राज्य सरकार ने ढंग से सूची भेजी ही नहीं थी। अब 44 लाख से अधिक किसानों के खाते में 885 करोड़ रुपए मिलेंगे।
22 किस्तों में अब मध्य प्रदेश में 33721 करोड़ रुपए किसानों के खाते में अतंरित किए जा चुके हैं। 20 जून को मध्य प्रदेश में 23वीं किस्त के रूप में 21 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1634 करोड़ 88 लाख रुपए की राशी डाली जाएगी।
Created On :   18 Jun 2026 5:48 PM IST










