उद्धव गुट के बागी सांसदों की बढ़ाई सुरक्षा: गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से लागू करने के दिए निर्देश, संभावित खतरों की आशंका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, उद्धव गुट की शिवसेना के संभावित 6 सांसद बागी हो गए हैं। इन्हीं बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसे लिए आधिकारिक वायरलेस मैसेज ने बताया कि गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं कि महाराष्ट्र पुलिस ने सांसदों की तत्काल प्रभाव से वाई प्लस श्रेणी के बराबर स्थानीय सुरक्षा मिले। इन्हीं घटनाक्रमों के बीच उद्धव गुट के कुछ कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और बागी सांसदों का विरोध कर रहे हैं।
संभावित खतरा
वायरलेस मैसेज 17 जून, 2026 को जारी किया गया था। इसमें राज्य के अलग-अलग पुलिस और खुफिया अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं कि संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए इन सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
इन सांसदों को मिली सुरक्षा?
आदेश में जिन 6 सांसदों के नाम शामिल है, इनमें यवतमाल के सांसद संजय देशमुख, परभणी के सांसद संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व के सांसद संजय दीना पाटिल, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल अष्टिकार, धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर और शिरडी के सांसद भाऊसाहेब वाघचौरे के नाम दर्ज हैं।
इन परस्थितियों में मिलेगी सुरक्षा
जारी मैसेज में बताया गया है कि जब ये सांसदों अपने-अपने क्षेत्रों के दौरे पर निकले या सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो तो इस स्थिति में स्थानीय पुलिस अतिरिक्त एहतिहात के दौर पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं, इस वजह से किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Created On :   18 Jun 2026 4:46 PM IST










