राज्यसभा चुनाव 2026: मिजोरम की एक सीट पर मतदान, बीजेपी -कांग्रेस ने वोटिंग से बनाई दूरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मिजोरम की एकमात्र सीट के लिए सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। जेडपीएम ने पार्टी प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को जबकि एमएनएफ ने अधिवक्ता और लेखिका जोथानसांगी हमार को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़े -ईडी की बड़ी कार्रवाई मिजोरम- म्यांमार और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर छापेमारी, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
मिजोरम की 1 सीट पर 2 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में होने से आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने वोटिंग से दूरी बना ली है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे और मतों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू होग। वोटिंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती विधानसभा भवन में होगी।
आपको बता दें 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में जेडपीएम के 27 विधायक हैं, जबकि एमएनएफ के 10 विधायक हैं। भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। मतदान को लेकर कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलियनचुंगा का कहना है कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वोट नहीं करेंगे। वहीं बीजेपी ने भी अपने दोनों विधायकों के मतदान से दूर रहने की घोषणा की है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े -झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने दिखाई एकजुटता, आदित्य साहू बोले- नाथवानी की जीत तय
भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 26 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया था, जिसमें 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और 2 सीट पर उपचुनाव होने थे।आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों पर चुनाव होना था, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटें, झारखंड में 2 सीटें तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट शामिल थी। इन 24 सीटों में से अधिकांश पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। बीजेपी ने गुजरात की चार, मध्यप्रदेश की 3, राजस्थान की 2 , कर्नाटक, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट जीती। कांग्रेस ने कर्नाटक की 3 सीटें, आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने 3 सीटें और जेएसपी ने 1 सीट जीती। उपचुनाव वाली 2 सीटों में से महाराष्ट्र की 1 सीट पर एनसीपी और तमिलनाडु की सीट कांग्रेस ने निर्विरोध जीत ली।
Created On :   18 Jun 2026 10:50 AM IST











