सुरक्षा: बागी सांसदों को वाई प्लस सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया आदेश

बागी सांसदों को वाई प्लस सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया आदेश
  • बागी सांसदों को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की
  • राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस आयुक्त शिरीष जैन द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र से जानकारी

Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) के बागी सांसदों को "वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस आयुक्त शिरीष जैन द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है कि संजय दीना पाटिल (मुंबई-उत्तर पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली) और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (उस्मानाबाद) को सुरक्षा प्रदान की गई है।

17 जून को जारी पत्र में कहा गया है कि इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से "वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। ये सांसद शिवसेना (उद्धव) के संसदीय दल की नयी दिल्ली में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए। शिवसेना (उद्धव) के एक स्थानीय नेता ने बुधवार को पार्टी के यवतमाल-वाशिम से लोकसभा सदस्य संजय देशमुख को कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा था कि अगर देशमुख संसदीय सीट से इस्तीफा दिए बिना अपनी निष्ठा बदलते हैं, तो उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र में वापस नहीं आना चाहिए, वरना उनकी कार जला दी जाएगी। शिवसेना (उद्धव) के एकमात्र इसके पहले बुधवार को उद्धव गुट के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने बागी सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि "गद्दारों' को शिवसैनिकों के गुस्से से बचने के लिए भारतीय वायुसेना की सुरक्षा की आवश्यकता पड़ेगी।

वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा में क्या: इसमें 11 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते है। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2-4 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) होते हैं। कुछ जवानों को सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घर या कार्यालय पर स्थायी (स्टैटिक) गार्ड के रूप में तैनात किया जाता है।

Created On :   18 Jun 2026 9:38 PM IST

Tags

Next Story