- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुस्लिम ई-लाइब्रेरी और अस्पताल का...
मुस्लिम ई-लाइब्रेरी और अस्पताल का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण, नागरी सुविधाएं तैयार करने का निर्देश

Nagpur News. शहर के मोमिनपुरा मुस्मिल ई-लायब्रेरी समेत मिनीमाता नगर में मनपा अस्पताल और संत गुलाब बाबा उर्दू स्कूल निर्माणकार्य का मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने निरीक्षण किया। मनपा प्रशासन की ओर से प्रभाग क्र.7 मोमिनपुरा में जिला नियोजन समिति की निधि से 20 करोड़ रुपए की निधि से 4098.41 वर्गमीटर क्षेत्र में 6 माले की इमारत मुस्लिम ई-लाइब्रेरी के लिए तैयार की जा रही है। निर्माणकार्य का मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने भेंट देकर निरीक्षण किया। आयुक्त डॉ विपिन ने ई-लायब्रेरी के निर्माणकार्य के साथ ही मल्टीपरपज हॉल, रिडिंग रूम का भी निरीक्षण कर पार्किंग के लिए लोहे की रॅम्प तैयार करने के साथ निर्माणकार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर नगरसेवक वसीम खान, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, सहायक आयुक्त घनश्याम पंधरे, विभागीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, अतिरिक्त विभागीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे, प्रोजेक्ट विभाग की कार्यकारी अभियंता अश्विनी येलचेटवार, गिरीश लिखार, राजेंद्र राठोड, उपअभियंता राजीव गौतम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल की नई इमारत तैयार करने का निर्देश
मोमिनपुरा क्षेत्र में संत गुलाब बाबा उर्दू स्कूल परिसर का भी आयुक्त डॉ विपिन ने निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर इमारत को तोड़कर नई इमारत का निर्माणकार्य करने का निर्देश दिया। इस स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से आरंभ करने के लिए नया प्रस्ताव तैयार करने को लेकर भी अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया। इस स्कूल को आरंभ करने के लिए लंबे समय से नागरिक मांग कर रहे है।
यह भी पढ़े -नागपुर यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट छात्र, एनसीसी कैडेट और सांस्कृतिक प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
यूपीएचसी के काम की समीक्षा
मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने मिनीमाता नगर में 30 बेड के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की इमारत निर्माणकार्य का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के समीप प्रवेशद्वार के आकार को बड़ा करने कई स्थानों पर पार्किंग के लिए आरक्षित रखने और पेविंग ब्लाक लगाने का भी निर्देश दिया। समीप की जगह पर स्थानीय नागरिकांे के लिए वॉकिंग ट्रॅक, उद्यान विकसित करने का भी सुझाव दिया। अस्पताल में एसी, मॉड्युलर ओटी व इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीएफ), मजबूत फर्नीचर तैयार करने और सोलर सिस्टम लगाने का भी निर्देश दिया।
Created On :   18 Jun 2026 7:13 PM IST













