Nagpur News: नागपुर के गैरेज में संदिग्ध रूप से आग में दो वाहन जलकर खाक

कई अन्य वाहनों को भी नुकसान

Nagpur News बुधवार की सुबह 6 बजे खरबी के आराधना नगर में सातपुड़ा बार के समीप एक गैराज में संदिग्ध रूप से आग लग गई। आग में गैराज में खड़े दो वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है, जबकि कई आग वाहनों को भी आग की चपेट में आ जाने से खासा नुकसान हुआ है। मनपा कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही वाठोड़ा और लकड़गंज अग्निशमन केन्द्र के अधिकारियों और वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराधना नगर में बस स्टॉप के समीप अनंत काले का साहिल गैराज मौजूद है। मंगलवार को करीब 3 टेम्पो ट्रैवलर यात्री वाहन गैराज में दुरूस्ती के लिए आएं थे। इन सभी वाहनों को दुरूस्त्ी करने के लिए मंगलवार की रात में बैटरी निकालकर खोल कर रखा गया था। गैराज में खड़े वाहनों में बुधवार की तड़के 6 बजे गैराज में संदिग्ध रूप से अचानक आग लग गई। आग में गैराज में खड़े वाहन क्रमांक नंबर एमएच-47-वाय 9867 और एमएच-41-वाय 3646 पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा वाहन क्रमांक एमएच-31-एफसी-5005 वाली गाड़ी और कबाड़ वाहन क्रमांक एमएच-31-सीक्यू-9047 के भी आग की लपटों में आने से नुकसान हुआ है।

आग की सूचना सुबह मार्निग वॉक पर निकले नागरिकों ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद वाठोड़ा अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी चंद्रशेखर रणदिवे के नेतृत्व में वाठोड़ा और लकड़गंज के वाहनों को भेजा गया। अग्निशमन विभाग से आग को परिसर की अन्य इमारतों और वाहनों तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। वाहनों के जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। वाठोड़ा पुलिस ने गैराज के संचालक अनंत काले की शिकायत पर मामला दर्ज कर पंचनामा कर लिया है।

Created On :   17 Jun 2026 2:28 PM IST

Tags

Next Story