नागपुर यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट छात्र, एनसीसी कैडेट और सांस्कृतिक प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन

नागपुर यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट छात्र, एनसीसी कैडेट और सांस्कृतिक प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
  • 6 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन
  • नागपुर यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट छात्रों के लिए मांग आवेदन
  • पुरस्कार के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना अनिवार्य

Nagpur News. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार, उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट पुरस्कार और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रतिभा पुरस्कार हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 6 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रमीय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इसी उद्देश्य से छात्र विकास विभाग ने तीनों पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

जारी संशोधित नियमावली के अनुसार प्रत्येक पुरस्कार के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र के साथ संबंधित पुरस्कार की नियमावली भी संलग्न की गई है। सभी आवेदन विभाग प्रमुख, प्राचार्य अथवा संस्थान के निदेशक के हस्ताक्षर और अनुशंसा के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अधूरे आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों और महाविद्यालयों से विद्यार्थियों को इन पुरस्कारों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक छात्रों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत नियमावली और आवेदन पत्र का प्रारूप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nagpuruniversity.ac.in पर उपलब्ध है। कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे तथा छात्र विकास विभाग के प्रभारी निदेशक डॉ. विजय खंडाल ने अधिकाधिक विद्यार्थियों से इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अपील की है।

Created On :   18 Jun 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story