- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झोपड़पट्टी इलाकों में हुई सफाई, 21...
पर्यावरण संवर्धन पखवाड़ा: झोपड़पट्टी इलाकों में हुई सफाई, 21 जून को योग दिवस पर होगा अभियान का समापन

Nagpur News. महानगरपालिका प्रशासन की ओर से पर्यावरण संवर्धन पखवाड़ा 5 से 21 जून तक आयोजित किया गया है। पखवाड़ा अंतर्गत 'विशेष स्वच्छता अभियान में झोपड़पट्टी इलाकों में घनकचरा व्यवस्थापन विभाग से गुरुवार को स्वच्छता की गई। इस अवसर पर हनुमान नगर और नेहरू नगर जोन अंतर्गत दिघोरी पुरानी वस्ती झोपडपट्टी परिसर में नागरिकों के सहयोग से सफाई कर पर्यावरण संवर्धन के लिए जनजागृति की गई। हनुमान नगर जोन के अधिकारी दिनेश कलोडे, स्वच्छता निरीक्षक रवींद्र शेट्टी के नेतृत्व में परिसर में जमा कचरा, प्लास्टिक, पेड़ों की पत्तियों के कचरे को संकलित कर उचित व्यवस्थापन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही झोपडपट्टी परिसर के अंतर्गत रास्ते, सार्वजनिक जगह, मैदान और नालियों की स्वच्छता की गई।
यह भी पढ़े -नागपुर यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट छात्र, एनसीसी कैडेट और सांस्कृतिक प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
धरमपेठ जोन अंतर्गत कुंभारटोली और कांचीपुरा झोपडपट्टी में घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष के मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, मनपा के ब्रँड एम्बेसेडर और ग्रीन विजील फाऊंडेशन के संस्थापक कौस्तव चॅटर्जी, टीमलीडर सुरभी जयस्वाल, मेहुल कोसुरकर, शीतल चौधरी, विष्णूदेव यादव, श्रिया जोगे, प्रिया यादव, पिनाकी बानिक, प्रतीक इसमपेल्लीवार, तुषार देशमुख की उपस्थिति में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसके साथ ही गांधी महाल जोन के प्रभाग क्रमांक 18, सिरसपेठ, मठ्ठीपुरा झोपडपट्टी वस्ती और आशीनगर जोन के माया नगर, प्रभाग 26 और वाठोडा पुरानी बस्ती, ढिवरपुरा में सामुदायिक रूप से स्वच्छता की। मनपा के धंतोली जोन कार्यालय से अशोक बुद्ध विहार, प्रभाग 17, आंबेडकर नगर प्रभाग 33, रामबाग कालोनी में स्वच्छता की गई। वहीं दूसरी ओर सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत बारसेनगर और प्रभाग 20 की झोपड़पट्टी में सफाई की गई। नागरिकों को कचरा विलगीकरण और व्यवस्थापन की जानकारी भी दी गई।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव, अतुल लोंढे का दावा-हम मुद्दों पर लड़ रहे
21 जून को योग दिवस पर होगा समापन
मनपा का स्वच्छता अभियान 21 जून योग दिवस तक अभियान तक चलेगा। अभियान में 19 जून को बीडब्ल्यूजी वर्कशॉप, चित्रकला स्पर्धा, सौंदर्यीकरण, 20 जून को योगा केंद्र स्वच्छता, चित्रकला स्पर्धा, सौंदर्यीकरण और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिन पर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागी नागरिकों का सत्कार किया जाए। अब तक अभियान में अस्पताल, बस स्थानक, सार्वजनिक स्थान, ऐतिहासिक स्थलों की सफाई की गई।
Created On :   18 Jun 2026 6:56 PM IST












