ऑपरेशन टाइगर के बीच सियासी हलचल: सुनेत्रा पवार के अचानक दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, क्या अब राकांपा शरद गुट पर है नजर !

सुनेत्रा पवार के अचानक दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, क्या अब राकांपा शरद गुट पर है नजर !
  • ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी सियासी हलचल
  • राकांपा शरद गुट में बढ़ी बेचैनी
  • महेश तपासे बोले- हमारे सभी विधायक और सांसद शरद पवार के साथ

Mumbai News. प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब राकांपा (अजित) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार अचानक दिल्ली पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा ने दिल्ली में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। दरअसल सुनेत्रा पवार का यह दौरा पहले से तय नहीं था और बेहद गोपनीय तरीके से तैयार किया गया। यही वजह है कि उनके इस अचानक दौरे को लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में इन दिनों चल रहे कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बीच इस मुलाकात ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुनेत्रा पवार के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राकांपा (शरद) में बढ़ी बेचैनी

सुनेत्रा पवार के दिल्ली दौरे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा राकांपा (शरद) को लेकर हो रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल के दिनों में जिस तरह विपक्षी दलों के नेताओं और विधायकों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हुई हैं, उससे शरद गुट की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। प्रदेश की राजनीति में पहले शिवसेना और फिर राकांपा में टूट के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में शरद गुट के कुछ नेता भी सत्ता पक्ष की ओर रुख कर सकते हैं। ऐसे में सुनेत्रा पवार का दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

महेश तपासे बोले- हमारे सभी विधायक और सांसद शरद पवार के साथ

इन अटकलों के बीच राकांपा (शरद) के प्रवक्ता महेश तपासे ने पार्टी में किसी तरह की टूट की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक शरद पवार के नेतृत्व में एकजुट हैं। तपासे ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह मजबूत है। सभी सांसद और विधायक शरद पवार के साथ हैं। हमें किसी का कोई डर नहीं है। तपासे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में देश में जिस तरह की राजनीति हुई है, उससे लोकतंत्र खतरे में दिखाई दे रहा है। विपक्ष की भूमिका को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

Created On :   18 Jun 2026 10:08 PM IST

Tags

Next Story