- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आरएसएस ने तोड़ी चुप्पी - होसबोले...
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आरएसएस ने तोड़ी चुप्पी - होसबोले बोले, दोषियों को मिले सख्त सजा, अब चंपत और अन्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

New Delhi News. राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी मामले के खुलासे के तकरीबन माह भर बाद आखिरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। श्रद्धालुओं के बीच बढ़ती नाराजगी के बाद संघ ने मोर्चा संभाल लिया है। संघ ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पूरे प्रकरण में कोई भी बड़ा नाम हो, दोषी पाए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। संघ के इस कड़े बयान के बाद माना जा रहा कि श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे नामों की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं।
संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शुक्रवार को यहां कहा कि अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में रखे दानपात्रों में चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और आस्था को बहुत ठेस पहुंचाई है। हम सभी इस घटना से बहुत दुखी और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग और शहादत की वजह से पूरे हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र है।
होसबोले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाई और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मंदिर में करोड़ों राम भक्तों की आस्था, श्रद्धा अटूट और अडिग रहे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन और राज्य सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। अभी जो संदेह और अनिश्चितता की स्थिति है, उसका खत्म होना जरूरी है।
Created On :   3 July 2026 5:55 PM IST













